{"_id":"681509473bf5833af00015f4","slug":"teenager-found-unconscious-on-railway-track-condition-critical-roorkee-news-c-5-1-drn1027-680035-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: रेलवे ट्रैक पर अचेत मिली किशोरी की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: रेलवे ट्रैक पर अचेत मिली किशोरी की हालत गंभीर
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर अचेत अवस्था में मिली किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है। किशोरी अभी कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। पुलिस फिलहाल किशोरी की स्थिति में सुधार होने का इंतजार कर रही है।
बृहस्पतिवार देर शाम को मुरादाबाद- सहारनपुर रेलखंड पर लक्सर और रायसी रेलवे स्टेशन के मध्य दो किशोरियां रेलवे ट्रैक पर अचेत अवस्था में मिली थीं। इनमें एक किशोरी के सिर और एक किशोरी के पैर बुरी तरह से घायल थे। उनकी पहचान सलोनी और नैना दोनों निवासी ग्राम निरंजनपुर के रूप में हुई थी। पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया था। जहां चिकित्सक ने सलोनी को मृत घोषित कर दिया था।
नैना को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने सलोनी के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। किशोरियों के दोपहर के समय घर से निकलने की बात सामने आई है। इसके बाद किशोरियां किन परिस्थिति में रेलवे ट्रैक पर पहुंची और उनके साथ क्या हादसा हुआ इसका अभी पता नहीं लग सका है। घायल किशोरी ही इस संबंध में कुछ बता सकती है लेकिन उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि किशोरी फिलहाल बोलने की स्थिति में नहीं है। उसकी हालत में सुधार होने के बाद उससे हादसे के संबंध में जानकारी ली जाएगी।