{"_id":"61af889141071c6fe90cf6f5","slug":"teams-clashed-in-league-matches-final-today-roorkee-news-drn3981373149","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीग मैचों में भिड़ी टीमें, फाइनल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीग मैचों में भिड़ी टीमें, फाइनल आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
। नारसन कस्बे में स्थित राजा महेंद्र प्रताप स्पोर्ट्स एकेडमी में जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप में विभिन्न जिलों से आई टीमों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। टीमों की संख्या ज्यादा होने के कारण विभिन्न टीमों के बीच लीग मैच खेले गए। सेमिफाइनल और फाइनल मुकाबले आज होंगे।
मंगलवार को राजा महेंद्र प्रताप स्पोर्ट्स एकेडमी में राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि मंगलौर विधानसभा विधायक काजी निजामुद्दीन रहे। उन्होंने रिबन काटकर खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों की छिपी प्रतिभा निखरकर सामने आती है। खेल के दौरान आम आदमी पार्टी के मंगलौर विधानसभा प्रभारी नवनीत राठी ने खिलाड़ी का हौसला बढ़ाते हुए 11 हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। कबड्ड़ी एसोसिएशन के जिला सचिव आशीष ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर 16 बालक-बालिका वर्ग देहरादून, उत्तरकाशी, हरिद्वार, अल्मोड़ा, टिहरी, रुद्रप्रयाग, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले से टीम प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता दो दिन चलेंगी। टीमों की संख्या ज्यादा होने के चलते पहले दिन लीग मैच खेले गए। इसमें बालिका वर्ग में देहरादून और नैनीताल, हरिद्वार और उत्तरकाशी व टिहरी और रुद्रप्रयाग के बीच खेला गया। बालक वर्ग में पहले दिन हरिद्वार और देहरादून, उत्तरकाशी और अल्मोड़ा व देहरादून और उत्तरकाशी के बीच मुकाबले हुए। मौके पर उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन के सचिव चेतन जोशी, सलब मित्तल, ब्रजभूषण, महेश जोशी, पूर्व ब्लाक प्रमुख नारसन राजीव राठौर, नरेश चौधरी, ऋषिपाल, संजीव, मोनू, अरविंद राठी, कृष्णपाल आर्य, टोनी, पंकज राठी, मिंटू भगत, डॉ. विक्रांत, डॉ. संदीप, नीरज, नागेंद्र, जयदेव, लीलानंद राणा, मनीष राठी आदि मौजूद थे।