फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Team of Udham Singh Nagar and Nainital became Kabaddi Champion

उधमसिंह नगर और नैनीताल की टीम कबड्डी चैंपियन

Wed, 08 Dec 2021 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
Team of Udham Singh Nagar and Nainital became Kabaddi Champion
नारसन स्थित राजा महेंद्र प्रताप स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी चैंप? - फोटो : ROORKEE
नारसन में स्थित राजा महेंद्र प्रताप स्पोर्ट्स एकेडमी में चल रही राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप के बालक वर्ग में ऊधमसिंह नगर और बालिका वर्ग में नैनीताल का कब्जा रहा। अंतिम दिन बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप का बुधवार को समापन किया गया। चैंपियनशिप में हरिद्वार, देहरादून, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, टिहरी, रुद्रप्रयाग, उधमसिंह नगर और नैनीताल से पहुंची बालक और बालिका वर्ग की 16 टीमों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। लीग मैचों के बाद बुधवार को सेमिफाइनल मैच खेले गए। बालक वर्ग का सेमिफाइनल देहरादून, उधमसिंह नगर, हरिद्वार और टिहरी के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबला हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर की टीम के बीच हुआ। इसमें हरिद्वार को हराकर ऊधमसिंह नगर के खिलाड़ियों ने चैंपियनशिप पर कब्जा किया। वहीं बालिका वर्ग में सेमिफाइनल मुकाबला ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, टिहरी और हरिद्वार के बीच खेला गया। इसमें फाइनल मुकाबला हरिद्वार और नैनीताल के बीच हुआ। नैनीताल की टीम ने हरिद्वार को हराकर बालिका वर्ग की चैंपियनशिप पर कब्जा किया।
विज्ञापन

दूसरे दिन प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद रहे। उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं से छिपी प्रतिभा सामने आती है जो पहले राज्य स्तर, फिर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराती है। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए 31 हजार रुपये एसोसिएशन को भी दिए। अति विशिष्ट अतिथि जिला सहकारी बैंक लिमिटेड हरिद्वार के निर्देशक सुशील राठी रहे। इस मौके पर उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन के सचिव चेतन जोशी, सलब मित्तल, ब्रजभूषण, महेश जोशी, ऋषिपाल बालियान, दिनेश पंवार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नारसन राजीव राठौर, नरेश चौधरी, राजीव राठोर, ऋषिपाल कब्बडी कोच, संजीव, मोनू, अरविंद राठी, कृष्णपाल आर्य, टोनी, पंकज राठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed