फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Teachers build society: Shandilya

समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं शिक्षक: शांडिल्य

Sat, 04 Sep 2021 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Teachers build society: Shandilya
रुड़की रामपुर चुंगी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में संचालित जीजीआईसी में शिक्षक दिवस पर शिक? - फोटो : ROORKEE
रुड़की। रामपुर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में संचालित जीजीआईसी गुलाब शाह पीर की शिक्षिकाओं को रोटरी क्लब अपर गंगेज के पदाधिकारियों ने नेशन बिल्डर अवार्ड से सम्मानित किया। इस दौरान स्कूल की छात्राओं ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर शिक्षिकाओं को नमन किया।
विज्ञापन

शनिवार को जीजीआईसी गुलाब शाह पीर में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर रोटरी क्लब अपर गंगेज के पदाधिकारी भी शिक्षिकाओं को सम्मानित करने पहुंचे। यहां उन्होंने शिक्षिकाओं को नेशन बिल्डर अवार्ड देकर सम्मानित किया। क्लब अध्यक्ष निधि शांडिल्य ने पूरे स्टाफ को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक एक छात्र का नहीं, बल्कि समाज का और राष्ट्र का निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि जीजीआईसी गुलाब शाह पीर में सीमित साधनों के बावजूद छात्राओं की पढ़ाई का स्तर प्राइवेट स्कूलों जैसा है। यहां की छात्राएं जब अंग्रेजी में बात करती हैं तो लगता है कि अध्यापकों ने उन पर मेहनत की है। उन्होंने स्कूल को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर स्कूूल प्रिंसिपल सुदेशना मेहर ने कहा कि वर्तमान में स्कूल में 410 छात्राएं हैं, जबकि छात्राओं की संख्या के अनुसार कमरों की व्यवस्था नहीं है। इस दौरान स्कूल की छात्राओं ने देशभक्ति और गढ़वाली गीतों पर नृत्य कर अतिथियों की तालियां बटोरीं। सम्मानित होने वाली शिक्षिकाओं में सीमा, विजयलक्ष्मी बहुगुणा, शशिबाला, सोनिया, पूजा शर्मा, आकांक्षा सैनी, किरण बिष्ट, अमृता रावत, सावित्री सिंह, शाहिस्ता प्रवीण, कविता शर्मा, सुनीता और प्रभा आदि शिक्षिकाएं शामिल रहीं। वहीं रोटरी क्लब की ओर से कार्यक्रम में सचिव सौरभ वालिया, शादाब अहमद, ठाकुर संजय सिंह और प्रभाकर झा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed