फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Tantrik became to trap his girlfriend

दोस्त की गर्लफ्रेंड फंसाने को बन गया तांत्रिक

Wed, 04 Mar 2020 11:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Tantrik became to trap his girlfriend
रुड़की। दोस्त की गर्लफ्रेंड पसंद आने पर उसे अपने जाल में फंसाने के लिए एक युवक तांत्रिक बन गया। गर्लफ्रेंड को लेकर दोनों दोस्तों में हुए विवाद के बाद तंत्रमंत्र का मामला सामने आया। इसके बाद मामला पुलिस तक जा पहुंचा। पुलिस अब दोनों युवकों से मामले में गहनता से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी दो युवकों में कई साल से दोस्ती है। एक युवक कॉलेज में पढ़ाई करता है दूसरा युवक एक कंपनी में फाइनेंस का काम करता है। इस बीच कॉलेज में पढ़ाने वाले युवक की एक युवती से दोस्ती हो गई और बाद में दोस्ती प्रेम प्रसंग में बदल गई। कुछ माह पूर्व युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की दोस्त से मुलाकात कराई। युवक को दोस्त की गर्लफ्रेंड इतनी पसंद आई कि वह भी उसे अपने जाल में फंसाने के चक्कर में पड़ गया। बताया जा रहा है कि युवक दोस्त की गर्लफ्रेंड को फंसाने के लिए घर में पूजा पाठ कर तंत्रमंत्र की क्रियाएं करने लगा। दोस्त की गर्लफ्रेंड से मिलकर उसे किसी न किसी बहाने कुछ खिलाने पिलाने लगा। इसकी भनक उसके दोस्त को लगी तो उसने विरोध किया। इसे लेकर दोनों में सोमवार विवाद हो गया और मामला मारपीट तक जा पहुंचा। मारपीट में युवक ने दोस्त की गर्लफ्रेंड फंसाने को लेकर तंत्रमंत्र क्रियाएं करने का भी खुलासा कर दिया। दोनों का यह मामला कोतवाली में जा पहुंचा। यहां पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह घर में शाम के समय साधारण पूजा करता है न की तंत्रमंत्र की क्रियाएं। एसआई बारु सिंह चौहान ने बताया कि दोनों से पूछताछ की गई थी। युवक ने साधारण पूजा करने की बात बताई है। दोनों को भविष्य में विवाद करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed