फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   tanker driver agitated, stopped work

टैंकर ड्राइवरों ने किया हंगामा, काम किया ठप

Tue, 16 Feb 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला Updated Tue, 16 Feb 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन

हिंदुस्तान पेट्रोलियम के तेल डिपो में ड्राइवर और सेल्समैन के बीच मारपीट के बाद हंगामा खड़ा हो गया। ड्राइवरों ने मारपीट के विरोध में काम बंद करते हुए अपने टैंकर डिपो के बाहर खड़े कर दिए। करीब आधा घंटा काम प्रभावित रहने के बाद जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता कराते हुए काम सुचारु कराया।

विज्ञापन


लंढौरा लक्सर मार्ग पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम का तेल डिपो है। रोजाना की तरह मंगलवार को भी डिपो से टैंकरों में तेल भरने का काम चल रहा था। किसी बात को लेकर एक सेल्समैन और टैंकर ड्राइवर के बीच कहासुनी हो गई। सेल्समैन ने ड्राइवर को थप्पड़ मार दिया। मारपीट की सूचना पर डिपो के टैंकर ड्राइवर साथी के समर्थन में उतर आए और काम बंद करते हुए अपने अपने ट्रक डिपो के बाहर खड़े कर दिए।
विज्ञापन


इससे डिपो में हड़कंप मच गया और समझौते के प्रयास शुरू हो गए। कैरिज एसोसिएशन के अध्यक्ष आदिल समेत जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। जिसके बाद ड्राइवरों ने तेल भरने का काम फिर से शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed