फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Taking stock of preparations in view of CM's program

सीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर लिया तैयारियों का जायजा

Mon, 27 Dec 2021 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
Taking stock of preparations in view of CM's program
झबरेड़ा में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर लाठरदेवा एसआई ग्लास फैक्ट्री परिसर में हेलीपेड़ का निरी - फोटो : ROORKEE
झबरेड़ा विधानसभा में सीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इसके बाद स्थानीय विधायक ने अधिकारियों के साथ हैलीपैड स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

झबरेड़ा में दो जनवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने अपने कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बात पर जोर दिया गया कि सभा को सफल बनाने के लिए अधिक संख्या में लोगों को लाया जाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के दायित्व निर्धारित किए गए। साथ ही गांव-गांव जनसंपर्क करके लोगों को कार्यक्रम की जानकारी देने को कहा गया। विधायक देशराज कर्णवाल ने बताया कि कार्यक्रम में 20 हजार किसानों को बुलाने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक की अध्यक्षता हंसराज कसाना ने की। इसके बाद विधायक ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह, एआरटीओ ज्योति शंकर मिश्रा और अन्य अधिकारियों के साथ लाठरदेवा हूण के समीप बनाए गए हेलीपैड का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में शुभम गोयल, सुबोध शर्मा, डॉ. सुरेश चौधरी, सतीश शर्मा, ऋषिपाल चौधरी, डॉ. जोध सिंह, चौधरी विश्वास, भूरा गाड़ा, अरशद, योगेश चौधरी, सचिन चौधरी, विश्वनाथ सैनी, राजवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

2.72 करोड़ की सड़कों का शिलान्यास
झबरेड़ा। विधायक देशराज कर्णवाल ने सोमवार को माधोपुर गांव में दो करोड़ 72 लाख से बनने वाली तीनों सड़कों का शिलान्यास किया। इसमें दो करोड़ 45 लाख रुपये में बनने वाली सड़क मतलबपुर औद्योगिक क्षेत्र से माधोपुर होते हुए नन्हेड़ा तक जाएगी। 17 लाख से माधोपुर में हाईवे से श्मशान घाट तक खड़ंजा और पांच लाख की लागत से इंटर लाकिंग सड़क का निर्माण होगा। इस दौरान विधायक ने कहा कि झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में विकास को तवज्जो दी जा रही है। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो विकास कराने में सबसे आगे है। इस दौरान सिबतेन प्रधान, शहजाद, मांगेराम, मुकेश, जितेंद्र सैनी, रासिक, अनीश गौड़, संजय व सलीम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed