{"_id":"613cebc18ebc3eb62314fc6f","slug":"take-immediate-action-on-cyber-women-crimes-roorkee-news-drn390112682","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर और महिला संबंधी अपराध पर करें त्वरित कार्रवाई: एसएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर और महिला संबंधी अपराध पर करें त्वरित कार्रवाई: एसएसपी
रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली में पुलिस अधिनस्तों की बैठक लेते एसएसपी डा. योगेंद्र सिंह रावत।
- फोटो : ROORKEE
Link Copied
रुड़की। एसएसपी ने साइबर और महिला अपराधों के संबंध में अधीनस्थों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही नशे के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने को कहा। इस दौरान घटना की सूचना तुरंत अपने अधिकारियों को देने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
शनिवार को सिविल लाइंस कोतवाली में एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने रुड़की, मंगलौर, लक्सर, भगवानपुर, झबरेड़ा और भगवानपुर क्षेत्र की सभी पुलिस चौकी प्रभारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि अपने-अपने चौकी क्षेत्र में घटना की जानकारी तुरंत अधिकारियों को दें। साथ ही अपने क्षेत्र में जनता से समन्वय बनाकर काम करें। साइबर, महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई करें। यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दें। इस दौरान उन्होंने कहा कि लंबित विवेचनाओं के संबंध में आगामी 15 सितंबर को समीक्षा की जाएगी। इसलिए लंबित विवेचनाओं का जल्द निस्तारण करें। इस दौरान एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल, सीओ रुड़की विवेक कुमार, सीओ लक्सर बीएस चौहान, चौकी प्रभारी अंकुर शर्मा, नितेश शर्मा, संजय नेगी, नरेश गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।