फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Supporters of BSP and Congress clashed, stone pelting

बसपा और कांग्रेस के समर्थक भिड़े, जमकर पथराव

Fri, 11 Mar 2022 08:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 08:14 PM IST
विज्ञापन
Supporters of BSP and Congress clashed, stone pelting
मंगलौर में बसपा व कांग्रेस समर्थकों के बीच हुए पथराव के बाद मौके पर तैनात पुलिस व जमा भीड़। - फोटो : ROORKEE
डीजे बजाकर जीत का जश्न मना रहे बसपा विधायक के समर्थकों और कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थकों में भिड़ंत हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में पथराव हो गया। पथराव होने से लोगों में भगदड़ मच गई। लोगों ने आसपास छिपकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारकर भीड़ को तितर-बितर किया। काफी देर बाद मामला शांत हुआ तो पुलिस ने राहत की सांस ली। इस दौरान कई लोग चोटिल भी हो गए। वहीं, तनाव को देखते मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों को माहौल खराब करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर बसपा विधायक सरबत करीम अंसारी के समर्थक जीत के जश्न में डीजे और ढोल नगाड़ों के साथ कस्बे में जुलूस निकाल रहे थे। जुलूस गलियों से होता हुआ पठानपुरा के पास चुंगी नंबर तीन पर पहुंचा। वहां पर कांग्रेस समर्थक भी मौजूद थे। इस बीच बसपा विधायक के समर्थकों ने कांग्रेस समर्थकों को देखकर तेज आवाज में डीजे बजाना शुरू कर दिया। इस पर कांग्रेस समर्थकों ने नाराजगी जताते हुए विरोध किया। इसे लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और नोकझोंक हो गई। इस बीच किसी ने पत्थर फेंक दिया। पत्थर फेंकते ही मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों की ओर से पथराव शुरू हो गया। पथराव होता देख आसपास के लोग बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। आरोप है कि पथराव करने वालों में शामिल कुछ लोगों ने सभासद पति मोहम्मद अनीस के घर पर भी पथराव कर दिया। इतना ही नहीं वह घर में घुस आए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। वहीं, पथराव की सूचना मिलते ही पुलिस के हाथपांव फूल गए। आननफानन में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पथराव करने वालों को लाठियां फटकारकर दौड़ाया। इसके बाद जाकर मामला शांत हुआ। साथ ही पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, पथराव में दोनों पक्षों के कुछ लोग भी घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी ने माहौल खराब करने का प्रयास किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अब तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
पथराव के बाद पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। साथ ही पथराव करने वालों को चिह्नित कर रही है। पुलिस का कहना है कि पथराव करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही माहौल खराब करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कस्बे में बढ़ाई चौकसी
बसपा विधायक सरबत करीम अंसारी और कांग्रेस के प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन के समर्थकों के बीच पथराव होने के बाद पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। पुलिस दोनों के समर्थकों पर पैनी नजर रख रही है। दोबारा विवाद न हो इसे लेकर भी पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत करने में लगी है। साथ ही रात में कोई घटना न हो इसे लेकर भी पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है।

अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
जीत के जश्न के बीच पुलिस ने कस्बे के लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। साथ ही अफवाह फैलाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। वहीं, पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर रख रही है। सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के समर्थक आपस में कोई गलत टिप्पणी न कर दे इसे लेकर भी पुलिस सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed