फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Sugarcane tractor-trolley overturned on the highway, jammed

गन्ने की ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईवे पर पलटी, लगा जाम

Thu, 10 Mar 2022 08:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 08:19 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane tractor-trolley overturned on the highway, jammed
गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। इस बीच ट्रैक्टर-चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से राहगीरों में भी अफरातफरी मच गई। साथ ही हाईवे पर जाम के हालात बन गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मंगवाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीधा करवाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर शनिदेव मंदिर के पास तौल सेंटर से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गन्ना लेकर चीनी मिल की तरफ जा रही थी। सेंटर से कुछ दूरी पर ही अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। ट्रैक्टर चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में हाईवे से गुजर रहे वाहन नहीं आए। इस बीच हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। आसपास के लोगों की मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाईवे पर यातायात सुचारु करवाया। साथ ही जेसीबी मंगवाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीधा करवाया। वहीं, पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को ओवरलोड गन्ना भरकर नहीं चलने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed