{"_id":"696e7856d926a13b6c00bced","slug":"sugar-mill-workers-called-off-their-hunger-strike-after-sdms-assurance-roorkee-news-c-5-1-drn1027-883055-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: एसडीएम के आश्वासन के बाद शुगर मिल कर्मियों ने भूख हड़ताल रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: एसडीएम के आश्वासन के बाद शुगर मिल कर्मियों ने भूख हड़ताल रोकी
विज्ञापन
शुगर मिल कर्मचारियों ने पूर्व घोषित भूख हड़ताल व रास्ता जाम पर एसडीएम भगवानपुर से वार्ता की। वहां अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच बातचीत होने के बाद उन्हें आश्वासन मिला। इसके बाद 20 जनवरी से भूख हड़ताल की घोषणा को फिलहाल दो दिन के लिए वापस ले लिया है। परिसर में आज एक बड़ी बैठक करने का निर्णय लिया गया है।
इकबालपुर शुगर मिल के कर्मचारियों ने वेतन के लिए 29 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना व हड़ताल शुरू की हुई है। इस मामले में इकबालपुर गन्ना समिति के सचिव शीशपाल सिंह पंवार ने मिल प्रबंधन व कर्मचारियों की वार्ता एसडीएम भगवानपुर व सहायक गन्ना आयुक्त कपिल मोहन की मौजूदगी में 6 जनवरी को करवाई थी।
इसमें मिल प्रबंधन ने 12 दिन बाद एक माह का वेतन देने का आश्वासन दिया था। 12 दिन का समय पूरा होने पर शनिवार को भगवानपुर तहसीलदार दयाराम, डीसीओ व झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती मिल परिसर में पहुंचे थे। मिल के सेल्स अधिकारी जसवीर सिंह की मौजूदगी में टैंक में शीरे का बचा हुआ स्टॉक चेक किया गया।
विज्ञापन
इसी के साथ स्टॉक की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई थी। कर्मचारियों ने 20 जनवरी तक वेतन न मिलने पर रास्ता जाम करने व भूख हड़ताल शुरू करने की घोषणा की थी। 19 जनवरी को मिल कर्मचारी पूर्व घोषित भूख हड़ताल शुरू करने लगे। इस बीच एसडीएम भगवानपुर से कर्मचारी मिले और वेतन दिलवाने की वार्ता की।
वार्ता के बाद अधिकारियों की ओर से मिले आश्वासन पर कर्मचारियों ने भूख हड़ताल व रास्ता जाम करने को स्थगित कर दिया है। कर्मचारी नेता नाजिम अली ने बताया कि मंगलवार को कर्मचारियों की एक बड़ी बैठक बुलाई गई है। इसमें आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस मौके पर परीक्षित कुमार, प्रदीप शर्मा जगत सिंह, महकार सिंह और जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।