फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Sufi Kalam resonated in the flag gathering

Roorkee News: झंडे वाली महफिल-ए-समां में गूंजे सूफियाना कलाम

Mon, 31 Aug 2026 11:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Sufi Kalam resonated in the flag gathering
साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स के मौके पर रविवार रात को दरगाह परिसर में सज्जादानशीन शाह अली ऐजाज साबरी की सरपरस्ती में झंडे वाली महफिल-ए-समां का आयोजन किया गया। महफिल में साहिबजादा शाह यावर अली ऐजाज साबरी, शाह यासिर अली शाह सुहैल मियां समेत बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। महफिल की शुरुआत कुल शरीफ से हुई। इसके बाद विभिन्न स्थानों से आए कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश किए। कव्वालियों के दौरान दरगाह परिसर का माहौल रूहानी हो गया और अकीदतमंद झूमते नजर आए। साहिबजादा शाह यावर अली साबरी ने बताया कि बरेली से वसीम साबरी के नेतृत्व में हर वर्ष की तरह इस बार भी जत्था झंडा लेकर उर्स में शामिल हुआ। यह जत्था उर्स की सभी प्रमुख रस्मों में शामिल होता है। सभी रस्मों के संपन्न होने के बाद झंडे के नाम से विशेष महफिल-ए-समां आयोजित करने की परंपरा है। इस दौरान शाह सुहेल मियां, वसीम साबरी, कमाल साबरी, सूफी राशिद साबरी, असद साबरी, बाबा मिस्सी शाह साबरी, नोमी मियां, नियाजी साबरी, रहीम साबरी, शाहरूख साबरी, असलम साबरी समेत बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed