श्रीमती तारावती इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल एंड एलाइड साइंसेज रुड़की की ओर से नेशनल फार्मेसी सप्ताह के समापन और वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से समा बांध दिया।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ड्रग इंस्पेक्टर हरिद्वार अनीता भारती, इंस्टीट्यूट संस्थापक रमेश चंद्र शर्मा, संस्था निदेशक डॉ. पंकज शर्मा ने किया। इस मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने छात्र पूरे मनोयोग से अपना अध्ययन पूरा करें। वहीं, छात्रों की ओर से सोलो, गुजराती, पंजाबी, गढ़वाली डांस, हास्य नाटक, फैशन शो समेत अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। संस्था ने बी फार्मा, डी फार्मा, एम फार्मा आदि परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। नेशनल फार्मेसी सप्ताह के दौरान आयोजित हुईं पोस्टर, फूड स्टॉल, कैरम, चेस प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। क्रिकेट में तारावती मेमोरियल कप 2021 जीतने वाली टीम डी फार्मा द्वितीय वर्ष को ट्रॉफी प्रदान की गई। कार्यक्रम में गायक राहुल शर्मा ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र, शम्मी चड्ढा, विजय अरोड़ा, ऋतु सैनी, तनुजा बिष्ट, दीपक सैनी, दुष्यंत पुंडीर, शालिनी पुंडीर, श्वेता सैनी, अंकुश व अनंत आदि मौजूद रहे।