फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Students made aware about voting

छात्र-छात्राओं ने मतदान के लिए किया जागरुक

Thu, 16 Dec 2021 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
Students made aware about voting
छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। सुल्तानपुर कस्बा स्थित शिक्षाराज इंटर कॉलेज में 13 दिसंबर से पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर चल रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चौथे दिन स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं ने कस्बे में रैली निकालकर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कहा कि वोट डालकर अपने अधिकार का प्रयोग कर सकते हैं और देश को चलाने के लिए अच्छे जनप्रतिनिधि का चुनाव कर सकते हैं। इस दौरान स्काउट गाइड के जिला सचिव राजेश सैनी ने कहा कि शिविर के नौ महीने बाद राज्यपाल पुरस्कार के लिए परीक्षा होगी। इसलिए छात्र-छात्राओं को स्काउट गाइड के नियम गंभीरता से सीखने चाहिए। प्रधानाचार्य डॉ. दीपक कुमार शर्मा ने कहा कि ऐसे शिविरों में प्रतिभाग करने से छात्र-छात्राओं में अनुशासन, आत्मबल और देशप्रेम की भावना उदय होती है। शिविर में प्राची, पूर्णिमा, मीनाक्षी सैनी, तुलसी देवी, आशा पाटील, गुलशेर अली, सुभाष सैनी, मयंक गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज निरंजनपुर में भारत स्काउट गाइड के जनपद स्तरीय तृतीय सोपान शिविर के चौथे दिन छात्र-छात्राओं ने लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। स्काउट एंड गाइड के जिला सचिव राजेश सैनी, प्रधानाचार्य चंद्रपाल सिंह, ब्लॉक सचिव स्काउट चंद्रपाल धीमान ने कहा कि अपने मत का प्रयोग जरूर करना चाहिए। उन्होंने छात्रों से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने की बात कही। इसके बाद छात्रों ने विभिन्न प्रकार के गांठ बंधन, प्राथमिक चिकित्सा के गुर सीखे। इस मौके पर संगीता त्यागी, तरुण त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed