फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Student who was drinking water from water cooler got electrocuted

Roorkee News: वाटर कूलर से पानी पी रहे छात्र को लगा करंट

Thu, 15 May 2025 05:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 05:41 PM IST
विज्ञापन
Student who was drinking water from water cooler got electrocuted
केएल डीएवी पीजी कॉलेज में परीक्षा देने आए छात्र को वाटर कूलर से पानी पीते समय करंट लग गया। गनीमत रही कि पास ही खड़े एक छात्र ने यह देख लिया और तुरंत वाटर कूलर का तार प्लग से निकाल दिया जिससे छात्र की जान बच गई। छात्र को तुरंत ही एक निजी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद छात्र को छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन


केएल डीएवी पीजी कॉलेज में सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं। बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर का छात्र आदित्य भी परीक्षा देने आया था। परीक्षा के बीच में ही छात्र को प्यास लगी तो वह कॉलेज की लाइब्रेरी के पास लगे वाटर कूलर से पानी पीने चला गया। जैसे ही उसने वाटर कूलर की टंकी को छुआ तो उसकी चीख निकल आई।
विज्ञापन




छात्र को जोरदार करंट लगा और वह वाटर कूलर से ही चिपक गया। वहीं समीप खड़े छात्र ने समझदारी का परिचय देते हुए तुरंत ही वाटर की कूलर के तार को प्लग से अलग कर दिया। कॉलेज स्टाफ दौड़कर वहां पहुंचा। छात्र को तुरंत ही एक निजी अस्पताल में लाया गया। करंट की वजह से छात्र का एक हाथ झुलस गया था। उपचार के बाद छात्र को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। कॉलेज के प्राचार्य डॉॅ. एमपी सिंह ने बताया कि वाटर कूलर से एक छात्र को करंट लगा है। छात्र पूरी तरह से ठीक है। वाटर कूलर को ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed