फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Strike ends after employees' meeting with Mayor

मेयर के साथ कर्मचारियों की बैठक के बाद हड़ताल समाप्त

Wed, 18 Aug 2021 12:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Strike ends after employees' meeting with Mayor
रुड़की नगर निगम में समझौते के बाद कर्मचारियों के साथ मौजूद मेयर गौरव गोयल व नगर आयुक्त नूपुर वर्म - फोटो : ROORKEE
मेयर गौरव गोयल के साथ वार्ता के बाद निगम कर्मचारियों की दो दिन चली हड़ताल मंगलवार की शाम को समाप्त हो गई। स्वतंत्रता दिवस पर निगम के एक कर्मचारी को प्रशस्तिपत्र देते हुए मेयर के तंज कसने के विरोध में कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू की थी। इससे पूर्व कर्मचारी तहसील दिवस में पहुंचे जिलाधिकारी से मिले।
विज्ञापन

गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम के 16 कर्मचारियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया था। इस दौरान निगम के लेखाकार गिरधर गोपाल ने आरोप लगाया था कि मेयर गौरव गोयल ने उन्हें प्रशस्ति त्र देते हुए तंज कसा था कि वह इस सम्मान के लायक नहीं हैं। इस बात पर सोमवार को कर्मचारी लामबंद हो गए थे और हड़ताल शुरू कर दी थी। मंगलवार को कर्मचारी जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय से भी मिले, लेकिन जिलाधिकारी ने मामले में नगर आयुक्त को शिकायत करने की बात कही। इसके बाद निगम कर्मचारी वापस लौट गए। शाम के समय मेयर गौरव गोयल ने नाराज कर्मचारियों के साथ बैठक की। वार्ता के बाद कर्मचारी मान गए और हड़ताल वापसी की घोषणा कर दी। मेयर गौरव गोयल ने बताया कि किसी कर्मचारी का अपमान करने जैसी कोई बात नहीं थी। परिवार का आपसी मामला था, जिसे आपस में बैठकर सुलझा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed