{"_id":"61daf395e5be9b200a1c5bf9","slug":"strictness-on-the-border-due-to-code-of-conduct-and-kovid-roorkee-news-drn401195019","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता और कोविड पर सख्ती, सघन चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता और कोविड पर सख्ती, सघन चेकिंग
विज्ञापन
नारसन बार्डर पर कोरोना जांच के लिए लगी यात्रियों की लाइन।
- फोटो : ROORKEE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आचार संहिता और कोविड नियमों का पालन कराना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। दोनों के ही नियमों का पालन सख्ती से कराने के लिए पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। नारसन समेत सभी बॉर्डर पर सख्ती बढ़ा दी गई है। वाहनों की जांच के साथ ही इनमें सवार लोगों की कोरोना जांच भी सख्ती से कराई जा रही है। किसी भी वाहन को बिना चेकिंग के प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
शनिवार को चुनाव की तिथियों की घोषणा के साथ ही आचार संहिता भी लागू हो गई है। कोविड के बढ़ते मामलों के बीच आचार संहिता का पालन कराने के लिए पुलिस ने भी कमर कस ली है। रविवार को कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी मंगलौर रफत अली के नेतृत्व में पुलिस ने नारसन बॉर्डर पहुंचकर बाहरी राज्यों से आने वालों की सघन चेकिंग की। इस दौरान हर छोटे-बड़े वाहन की तलाशी ली गई। पुलिस ने बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की कोरोना जांच भी कराई। किसी भी वाहन को बिना तलाशी और किसी भी व्यक्ति को बिना कोरोना जांच के प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आचार संहिता और कोविड नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए बॉर्डर पर रोजाना चेकिंग होगी। उधर, खानपुर एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि रविवार को खानपुर-पुरकाजी और बालावाली-मंडावर बॉर्डर पर अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना मास्क वाले 55 लोगों का चालान किया गया।
एसएसआई हुए कोरोना पॉजिटिव
लक्सर कोतवाली में तैनात एसएसआई की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। लक्सर कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट और एसएसआई की तबीयत दो दिनों से खराब होने पर कोरोना जांच कराई गई थी। रविवार को एसएसआई की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि कोतवाली प्रभारी की रिपोर्ट नहीं मिली। ऐसे में एसएसआई को आइसोलेट कर दिया गया है। कोतवाली प्रभारी यशवीर सिंह बिष्ट ने बताया कि बिना मास्क के कोतवाली में प्रवेश पर रोक रहेगी। सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि कोतवाली से तीन रिपोर्ट जांच के लिए भेजी गई थी।