{"_id":"67db0cb224c26e0cda08e7f1","slug":"stones-followed-by-sticks-in-election-rivalry-roorkee-news-c-5-1-drn1027-644503-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: चुनावी रंजिश में लाठी-डंडे के बाद चले पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: चुनावी रंजिश में लाठी-डंडे के बाद चले पत्थर
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पिरान कलियर थाना क्षेत्र के कोटा मुरादनगर गांव में पहले हसीब की माता प्रधान थी। करीब ढाई साल प्रधान रहने के बाद हसीब को फर्जी शैक्षिक योग्यता के आधार पर प्रशासन ने बर्खास्त कर दिया था। 2024 में उपचुनाव हुआ। इसमें मुजम्मिल जीत दर्ज कर कोटा मुरादनगर गांव के प्रधान बन गए। तभी से दोनों पक्षों में रंजिश चली आ रही है।
इसी चुनावी रंजिश को लेकर बुधवार को जब दोनों पक्षों के लोग खेत में काम कर रहे थे, उसी दौरान कहासुनी और मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों गांव के लोग पहुंच गए और फिर से एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले। इसमें रियाजुल, सहरून और शहजाद घायल हो गए। पथराव की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। अभी एक पक्ष के इजहारुल की ओर से पुलिस को तहरीर मिली है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी मनोज रावत का कहना है कि दो पक्षों के बीच चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट हुई है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।