{"_id":"5fdba0e68ebc3e3c5053e780","slug":"stoned-on-two-sides-in-teliwala-many-injured-roorkee-news-drn3649566114","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलीवाला में दो पक्षों में बवाल, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेलीवाला में दो पक्षों में बवाल, फायरिंग
विज्ञापन
रुड़की। तेलीवाला गांव में दो पक्षों में आपसी विवाद को लेकर मारपीट हो गई और फिर धारदार हथियार चल गए। इतना ही नहीं मौके पर दोनों पक्षों में पथराव हो गया, जिससे अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि एक पक्ष की ओर से तीन से चार राउंड हवाई फायरिंग भी की गई है। बवाल में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गांव तेलीवाला में पाड़ली गुर्जर निवासी मुस्तकीम की दूध की डेयरी है। बृहस्पतिवार देर शाम उसका गांव निवासी दूसरे पक्ष के लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। तब तो आसपास के लोगों ने मामला शांत करा दिया और युवक अपने घर चला गया। बताया जा रहा है कि मुस्तकीम के परिवार की तेलीवाला गांव में ही रिश्तेदारी है। विवाद के कुछ देर बाद परिवार के लोग तेलीवाला गांव में रिश्तेदारी में आ रहे थे। जैसे ही वह डेयरी पर पहुंचे तो दूसरे पक्ष की ओर से घात लगाए बैठे लोगों ने उनपर हमला बोल दिया। इतना ही नहीं दोनों पक्षों में पथराव भी हो गया, जिससे अफरातफरी मच गई। आरोप है कि एक पक्ष की ओर से करीब तीन से चार राउंड हवाई फायरिंग भी की गई। इस दौरान डेयरी पक्ष से पांच और युवक पक्ष के दो लोग घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डेयरी पक्ष के एक युवक की गंभीर हालत देख हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं, सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंचा और मामले की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।