फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Sticks were used in a dispute over parking a car, five injured

Roorkee News: कार खड़ी पर विवाद में चले लाठी-डंडे, पांच घायल

Mon, 25 Aug 2025 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Sticks were used in a dispute over parking a car, five injured

विज्ञापन
कार खड़ी करने पर हुए विवाद में दो गुटों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने झगड़ा कर रहे तीन लोगों का शांतिभंग की धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया है।



रविवार देर रात्रि मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के टांडा भनेड़ा गांव में कार खड़ी करने को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चल पड़े। इसमें एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। झगड़े की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया और झगड़ा कर रहे तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन




साथ ही घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंगलौर पर भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उन्हें रुड़की सिविल अस्पताल भेजा। कोतवाल शांति कुमार गंगवार ने बताया कि घायल हुए मुंतजिर, उस्मान, मोहम्मद आलिम, शाहिन व एजाज अहमद को सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया है। झगड़ा कर रहे फिरोज, वसीम व फैसल का शांतिभंग की धाराओं में चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है। घायलों की ओर से अब तक तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed