फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Sticks and stones run in two sides in Sarkari

Roorkee News: सरकड़ी में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे और पत्थर

Sun, 11 Jun 2023 11:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Sticks and stones run in two sides in Sarkari
सरकड़ी गांव में दो पक्षों के बीच कार टकराने को लेकर हुए विवाद में जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर भी फेंके। इससे ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। वहीं एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत किया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन




सरकड़ी गांव निवासी दो पक्षों की रविवार दोपहर सलेमपुर में कार आपस में टकरा गई थी। इससे मौके पर विवाद हो गया। मौके पर जमा लोगों ने दोनों पक्षों में बीचबचाव कराकर मामला शांत करा दिया। इस पर दोनों पक्ष अपने-अपने घर आ गए। बताया जा रहा है कि एक पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर दूसरे पक्ष के घर पर जा पहुंचे और हमला बोल दिया। इस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने भी लाठी-डंडों से हमला कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षाें के बीच पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन



पथराव होता देख ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। इसमें दोनों पक्षों के बाबर, अफजाल, एक महिला व एक अन्य घायल हो गए। वहीं, सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली प्रभारी बीएल भारती पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और मामला शांत कराया। साथ ही घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया। उधर, सिविल अस्पताल में दोनों पक्षों के लोगों की भीड़ जमा हो गई। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। कोतवाली प्रभारी बीएल भारती ने बताया कि दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




पूर्व में भी दर्ज है मुकदमा

बताया जा रहा है कि एक पक्ष पूर्व में भी गांव में विवाद कर चुका है। चार लोगों पर अपहरण का केस दर्ज किया गया था। फरार होने पर इनके खिलाफ दस-दस हजार का इनाम भी रखा गया था। बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। चारों लोग जमानत पर बाहर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed