फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Stay of two Rohingya in Roorkee creates stir, investigation underway

Roorkee News: रुड़की में दो रोहिंग्या के ठहरने से हड़कंप, हो रही जांच

Thu, 20 Mar 2025 11:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Stay of two Rohingya in Roorkee creates stir, investigation underway
रुड़की में पहली बार दो रोहिंग्या मुसलमान के आने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी मिलने पर पुलिस और एलआईयू में हड़कंप मच गया। जांच में सामने आया है कि दोनों एक रात सराय में ठहरे थे और चंदा एकत्रित कर रहे थे। इसके बाद दोनों अमरोहा चले गए हैं। पुलिस और स्थानीय एलआईयू अमरोहा पुलिस से दोनों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन




रुड़की और आसपास का क्षेत्र पहले से ही संवेदनशील है। रुड़की में बम ब्लास्ट और कई बांग्लादेशियों के गिरफ्तार होने के मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी भी मिल चुकी है। पिछले दिनों बूचड़ी ढंडेरा रेलवे फाटक के पास रेलवे पटरी पर गैस सिलिंडर मिल चुका है, ऐसे में पहली बार रुड़की क्षेत्र में रोहिंग्या आने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 17 मार्च को दो लोग बादशाह चौक के पास चंदा एकत्रित कर रहे थे। उनके संदिग्ध नजर आने पर किसी ने इसकी सूचना पुलिस और खुफिया विभाग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और खुफिया विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों से पूछताछ की। पता चला कि दोनों रोहिंग्या मुस्लिम हैं और हैदराबाद से आए हैं। दोनों के पास शरणार्थी कार्ड भी हैं। उन्होंने अपना नाम नाम मोहम्मद तारिस और शाबिर अहमद बताया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में चंदा मांगने का काम करना बताया। दोनों चौक के पास एक सराय में रात में ठहरे थे। दोनों ने बताया कि वह 19 मार्च को रुड़की से अमरोहा जाएंगे। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने अमरोहा पुलिस से संपर्क साधा है। ताकि दोनों के बारे में कुछ और जानकारी जुटाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




--------------

सराय मालिक से हो रही पूछताछ



पुलिस जिस सराय में दोनों रोहिंग्या एक रात ठहरे थे उसके मालिक से भी पूछताछ कर रही है। साथ ही सराय मालिक ने उनकी आईडी ली थी या नहीं इसकी भी जांच की है।

--------------



यह मामला खुफिया विभाग से जुड़ा है। वह अपने स्तर से जांच करते हैं। पुलिस को अगर ऐसी कुछ जानकारी मिलती है तो इसकी जांच की जाएगी।- शेखर चंद्र सुयाल, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed