{"_id":"6a0f498249a9628c0f04208d","slug":"statement-recorded-in-the-case-of-hacking-of-halala-victims-brothers-mobile-roorkee-news-c-5-1-drn1027-977289-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: हलाला पीड़िता के भाई का मोबाइल हैक करने के मामले में बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: हलाला पीड़िता के भाई का मोबाइल हैक करने के मामले में बयान दर्ज
विज्ञापन
हलाला प्रकरण में पीड़िता के भाई का मोबाइल हैक कर डाटा उड़ाने के मामले में जांच अधिकारी एवं भगवानपुर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बृहस्पतिवार को पीड़ित के बयान दर्ज किए। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पक्षों के बयान भी दर्ज करेगी।
बुग्गावाला थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अप्रैल माह में पुलिस को तहरीर देकर पति और ससुराल पक्ष पर तीन तलाक देने और हलाला का दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर बुग्गावाला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान हलाला से जुड़े आरोपों की पुष्टि होने पर चार्जशीट में यूसीसी की दो धाराएं भी बढ़ाई थीं।
मामले में महिला के पति मोहम्मद दानिश समेत नौ के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई। इनमें से एक आरोपी पीड़िता के पति का रिश्तेदार रहमान निवासी टर्नल रोड, देहरादून भी शामिल था। यह मामला तब और गंभीर हो गया था जब पीड़िता के भाई ने उसका मोबाइल हैक कर डाटा डिलीट करने का आरोप लगाया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी रहमान ने उसकी ई-मेल आईडी और पासवर्ड हैक कर मोबाइल का पूरा डाटा उड़ा दिया।
विज्ञापन
आशंका जताई जा रही है कि मोबाइल से हटाया गया डाटा हलाला प्रकरण से जुड़े महत्वपूर्ण सबूत हो सकते हैं। पुलिस ने आरोपी रहमान के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की जांच भगवानपुर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह को सौंपी गई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ की जाएगी।