फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   State highways will be spruced up with three crore rupees.

Roorkee News: तीन करोड़ से चकाचक होंगे राज्यमार्ग

Wed, 07 Oct 2026 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
State highways will be spruced up with three crore rupees.
मानसून के दौरान खराब हुई राज्य मार्गों की हालत सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने नवीनीकरण का काम शुरू कर दिया है। करीब 70 किलोमीटर राज्य मार्गों पर पैचवर्क और मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए करीब तीन करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। विभाग के अनुसार अब तक करीब 50 प्रतिशत काम पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सोनू कुमार त्यागी ने बताया कि मंगलौर-देवबंद मार्ग, लखनौता मार्ग, मंगलौर-भगवानपुर मार्ग, रुड़की-नारसन-मंगलौर रोड और रुड़की के सेना अस्पताल से सालियर तक के राज्य मार्ग पर नवीनीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इसके अलावा बहादराबाद-धनौरी, इमलीखेड़ा और गागलहेड़ी मार्ग समेत अन्य सड़कों को भी कार्ययोजना में शामिल किया गया है। मानसून के दौरान लगातार बारिश के कारण कई मार्गों पर सड़क की ऊपरी सतह उखड़ गई थी और जगह-जगह गड्ढे हो गए थे। इससे वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खराब सड़कों के कारण छोटे-मोटे सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ गया था। पीडब्ल्यूडी की ओर से फिलहाल क्षतिग्रस्त हिस्सों पर पैचवर्क कराया जा रहा है। विभाग का कहना है कि शेष कार्य भी जल्द पूरा कराकर लोगों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed