फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Stanford's Foldscope, AI-based learning and new products captivate minds

Roorkee News: स्टैनफोर्ड के फोल्डस्कोप, एआई आधारित शिक्षा और नए उत्पादों ने मोहा मन

Sat, 31 Jan 2026 11:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Stanford's Foldscope, AI-based learning and new products captivate minds
डीईआई रुड़की में संस्थापक दिवस के मौके पर मौजूद ​शिक्षक- स्वयं
दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट (डीईआई) इन्फॉर्मेशन सेंटर रुड़की में संस्थान के संस्थापक निदेशक डॉ. एमबी लाल की जयंती को संस्थापक दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के युग में कौशल आधारित शिक्षा विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा, विज्ञान और नवाचार के विविध आयामों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन




कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुभाष कुमार, प्रकाश चंद्र कुलश्री, अरविंद कुमार दुबे और आकाश महेश्वरी शामिल रहे। सेंटर के इंचार्ज प्रो. वी हुजूर सरन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थान की मूल्य-आधारित शिक्षा प्रणाली और पूर्ण मानव निर्माण के लक्ष्य के बारे में बताया। सभी आमंत्रित प्रधानाचार्यों को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, अमेरिका की ओर से डिजाइन ‘फोल्डस्कोप’ (अल्ट्रा-लो कॉस्ट पेपर माइक्रोस्कोप) भेंट किया गया। यह उपकरण डीईआई के प्रो. पीएस सुधीर एवं स्टैनफोर्ड के प्रो. मनु प्रकाश के अकादमिक सहयोग से प्राप्त हुआ है। छात्रों को इस तकनीक का प्रत्यक्ष अनुभव देने के लिए परिसर में फोल्डस्कोप माइक्रोस्कोप स्टॉल भी लगाया गया। वहीं स्टॉल पर संकाय सदस्यों की ओर से वैज्ञानिक रूप से विकसित और परीक्षण किए गए दो नए होम्योपैथिक उत्पाद डेंटोट्रेक्स टूथ पाउडर और क्लेमीनिया पेन बाम को लांच किया गया। कार्यक्रम की सफलता और छात्रों के लगातार शत प्रतिशत प्लेसमेंट का श्रेय वरिष्ठ मेंटर्स पवन कुमार भटनागर, प्रदीप कुमार एवं राधा को दिया गया। समारोह का समापन शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में संस्थान की प्रतिबद्धता के संदेश के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed