फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Stale bread sold at railway station, fined

रेलवे स्टेशन पर बिक रहे बासी ब्रेड, जुर्माना

Tue, 14 Jun 2022 08:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
Stale bread sold at railway station, fined
रेलवे स्टेशन पर बासी ब्रेड और पकौड़ी बेचने व साफ-सफाई नहीं रखने पर मंडल वाणिज्य निरीक्षक ने ठेली लगाने वालों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही पांच-पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया। चेतावनी दी कि भविष्य में बासी ब्रेड और पकौड़ी बेची तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह लक्सर वाणिज्य निरीक्षक अजय तोमर जम्मूतवी कोलकाता एक्सप्रेस से लक्सर रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने प्लेटफार्म नंबर तीन और चार पर खानपान की ठेलियां व स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान ठेलियों पर गंदगी मिलने पर ठेली वालों को फटकार लगाई। इस दौरान पता चला कि ठेलियों पर बासी ब्रेड और पकौड़ी भी बेची जा रही है। इस पर उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने ठेलियों से बासी ब्रेड और पकौड़ी को हटाने के निर्देश दिए। सीएमआई अजय तोमर ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर लगने वाली पकौड़ी और ब्रेड की ठेलियों का निरीक्षण किया गया है। बासी सामान मिलने पर पांच-पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही भविष्य में बासी सामान बेचने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ट्रेनों में रेल नीर के अलावा दूसरा पानी बिकते पाया गया तो स्टॉल चलाने वाले पर भी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed