फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Sports Mahakumbh will be held to develop hidden talent: BEO

छिपी प्रतिभा निखारने के लिए होगा खेल महाकुंभ : बीईओ

Thu, 21 Oct 2021 09:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 09:09 PM IST
विज्ञापन
Sports Mahakumbh will be held to develop hidden talent: BEO
रुड़की ब्लाक में खेल महाकुंभ की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में उपस्थित सीआरसी व खेल प्रशिक्ष? - फोटो : ROORKEE
युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित खेल महाकुंभ के सफल संचालन के लिए हुई बैठक में अधिकारियों ने खिलाड़ियों के बीच अधिक से अधिक प्रचार पर बल दिया। साथ ही प्रतियोगिताएं ईमानदारी और निष्ठा से करवाए जाने पर भी बल दिया। पहले पड़ाव में न्याय पंचायत पर दो दिन में प्रतियोगिताएं शुरू होने जा रही हैं, जबकि ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं दीपावली के बाद शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को युवा कल्याण विभाग की ओर से खेल महाकुंभ की रूप रेखा बनाए जाने को लेकर ब्लॉक सभागार में एक बैठक हुई। इसमें खंड शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पुरोहित ने बताया कि खेल महाकुंभ का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाना है। बताया कि कई बार सही प्लेटफार्म नहीं मिलने के चलते खिलाड़ी आगे नहीं निकल पाते हैं। ऐसे में खेल महाकुंभ ऐेसे खिलाड़ियों के लिए बेहतर विकल्प बनता है। बताया कि सबसे पहले न्याय पंचायत स्तर की प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, एथलेटिक्स, जिसमें 100, 200, 800, 1500 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, चक्का फेंक, भाला फेंक और रिले आदि होंगी। इसमें 14 आयु वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। इसके बाद ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इसमें तीन आयु वर्ग 14, 17 और 21 होगा। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संदीप पोखरियाल ने बताया कि बैठक में सभी सीआरसी ने अपनी-अपनी न्याय पंचायत में प्रतियोगिताएं कराने की तिथि का प्रस्ताव दे दिया है। इसमें भौरी, पनियाला और तांशीपुर में 22 और 23 अक्तूबर, खाताखेड़ी व खंजरपुर में 23 और 24 अक्तूबर को प्रतियोगिताएं होंगी, जबकि नन्हेडा अनंतपुर में 28 और इमलीखेड़ा में 29 अक्तूबर को प्रतियोगिताएं होंगी। बताया कि प्रतियोगिताओं को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके बाद आठ नवंबर को ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तिथि प्रस्तावित की गई है। बैठक में बीडीओ शिव प्रसाद थपलियाल, जीआईसी प्रधानाचार्य सुबोध मलिक, खेल समन्वयक अंजेश और मंजीत राणा, सीआरपी राजेंद्र सैनी, गेंदा सिंह, नसीम अहमद, हेमंत ध्यानी, अजय पुंडीर और राहुल बाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed