फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   SP will investigate firing at MLA Umesh's office

Roorkee News: एसपी करेंगे विधायक उमेश के कार्यालय पर फायरिंग की जांच

Sat, 01 Mar 2025 12:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
SP will investigate firing at MLA Umesh's office
रुड़की। विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर नकाबपोश बदमाशों के फायरिंग के मामले की जांच हरिद्वार एसपी को सौंपी गई है। जबकि मामले के खुलासे के लिए हरिद्वार की सीआईयू टीम को भी लगाया गया है। एसपी और सीआईयू की टीम ने मामले में घटना वाले दिन की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करने के साथ ही तमाम बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश और पूर्व विधायक चैंपियन के बीच हुए विवाद में 26 फरवरी को एक और घटना हुई थी। बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने अलसुबह उमेश कुमार के रुड़की स्थित गंगनहर किनारे कैंप कार्यालय के बाहर पहुंचकर उनके होर्डिंग पर फायरिंग की थी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल आईपीएस ने हरिद्वार एसपी जितेंद्र मेहरा को जांच सौंपी है। साथ ही मामले में हर पहलू पर गहनता से जांच कर बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश भी दिए हैं। वहीं, रुड़की पुलिस के अलावा हरिद्वार सीआईयू की टीम को भी घटना के खुलासे में लगाया गया है। इसे लेकर शुक्रवार की दोपहर हरिद्वार की सीआईयू टीम विधायक के कैंप कार्यालय पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरों के अलावा गोलियों के निशान की जांच की। साथ ही कैंप कार्यालय पर मौजूद कर्मचारियों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन


----------



मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी को जांच सौंपी गई है। विधायक के कैंप कार्यालय पर फायरिंग के पीछे क्या मकसद था इसकी गहनता से जांच कराई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा भी किया जाएगा।- प्रमेंद्र डोबाल, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed