फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Son-in-law accused of harassing daughter

Roorkee News: दामाद पर लगाया बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप

Fri, 18 Oct 2024 12:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Son-in-law accused of harassing daughter
I
विज्ञापन

IIएक व्यक्ति ने अपने दामाद पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम रुहालकी थाना बहादराबाद निवासी भोपाल गिरि ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि उसकी बेटी सीमा की शादी कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा कॉलोनी निवासी अमित गिरी से हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी सीमा काे प्रताड़ित कर रहे थे। बुधवार को सीमा ने अपने पिता को फोन करके बताया कि पति ने उसकी पिटाई कर दी है। साथ ही उसे कहा कि वह बच्चों के साथ गंगनहर में कूदकर जान दे दे। बेटी के फोन के बाद परिजन उसकी ससुराल पहुंचे। आरोप लगाया कि उनके साथ यहां पर अभद्रता कर गाली-गलौज की गई। पुलिस ने मौके पर जाकर मामला शांत कराया। इस मामले में पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed