{"_id":"6294d7c3a3d15b092f31d066","slug":"son-dies-in-car-collision-mother-injured-roorkee-news-drn413179340","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बेटे की मौत, मां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बेटे की मौत, मां घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवानपुर बाईपास पर एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बेटे की मौत हो गई। मां गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही उनके परिजनों को सूचना दी।
पुलिस के अनुसार प्रदीप कुमार (45) अपनी मां चलती देवी के साथ रविवार को बाइक से हरियाणा से हरिद्वार गंगा स्नान के लिए आए थे। सोमवार दोपहर दोनों मां-बेटे हरिद्वार से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह भगवानपुर बाईपास पर सैनी ढाबे के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। कार की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ईमलीखेड़ा चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। वहीं चलती देवी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। साथ ही पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर आने पर केस दर्ज किया जाएगा।