फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Solving complex problems with interdisciplinary knowledge: Gupta

जटिल समस्याओं का अंतर्विषयक ज्ञान से समाधान : गुप्ता

Wed, 07 Oct 2026 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
Solving complex problems with interdisciplinary knowledge: Gupta
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विशेषज्ञों ने मनोविज्ञान को शिक्षा, स्वास्थ्य, योग और सामाजिक विज्ञान से जोड़कर समझने पर जोर दिया।
विज्ञापन

संगोष्ठी में मानवीय उत्कर्ष और समग्र कल्याण के लिए अंतर्विषयक दृष्टिकोण पर चर्चा हुई। प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक नवीन गुप्ता ने कहा कि जटिल मानवीय समस्याओं के लिए एक विषय का ज्ञान पर्याप्त नहीं है। उन्होंने विभिन्न विषयों के ज्ञान को जोड़कर प्रभावी समाधान विकसित करने की बात कही।
विज्ञापन


कुलसचिव सत्यदेव निगमलांकर ने बताया कि मनोविज्ञान की भूमिका अब मानसिक समस्याओं के समाधान तक सीमित नहीं है। इसका सीधा संबंध व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के समग्र विकास से है। आइक्यूएसी निदेशक पंकज मदान ने विद्यार्थियों के लिए अंतर्विषयक दृष्टिकोण को जरूरी बताया। उन्होंने अनुसंधान और नवाचार को मानवीय मूल्यों से जोड़ने पर जोर दिया। संगोष्ठी का विषय सीमाओं से परे मनोविज्ञान : मानवीय उत्कर्ष और कल्याण के लिए अंतर्विषयक मार्ग था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरडीसी के अध्यक्ष सुहास ने अंतर्विषयक शोध को प्रोत्साहित करने पर प्रकाश डाला। उन्होंने विभिन्न विषयों के शोधकर्ताओं को संवाद के लिए मंच उपलब्ध कराने को आरडीसी की जिम्मेदारी बताया। ऐसे अकादमिक मंच शोध की नई दिशाओं और सहयोग की संभावनाओं को सामने लाते हैं। संगोष्ठी में देश के विभिन्न राज्यों से 260 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed