फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Soldier injured after being hit by truck

ट्रक की चपेट में आने से सिपाही घायल, चालक फरार

Mon, 17 Jan 2022 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 08:33 PM IST
विज्ञापन
Soldier injured after being hit by truck
कलियर भगवानपुर मार्ग पर ट्रक की चपेट में आकर घायल हुआ सिपाही। - फोटो : ROORKEE
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वाहनों की चेकिंग करते समय एक सिपाही ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रुड़की के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस, प्रशासन और एआरटीओ विभाग सक्रिय हो गया है। लगातार वाहनों की चेकिंग की जा रही है। सोमवार को प्रभारी एआरटीओ कुलवंत सिंह चौहान टीम के साथ भगवानपुर-ईमलीखेड़ा मार्ग पर दरियापुर गांव के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। सिपाही नीरज कुमार सड़क किनारे खड़े होकर वाहनों को रोक रहे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक ट्रक इमलीखेड़ा की ओर से भगवानपुर की तरफ जा रहा था। ट्रक की साइड से एक लोहे का पाइप निकला था। जैसे ही ट्रक दरियापुर गांव के पास पहुंचा तो सिपाही नीरज कुमार पाइप की चपेट में आ गए। अचानक पाइप लगने से वह सड़क पर जा गिरे और उनके पैर व पेट में चोट आई। हादसा देख सभी मौके पर पहुंचे और उन्हें आननफानन रुड़की के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए उन्हें देहरादून रेफर कर दिया। वहीं, हादसे के बाद चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर थाने ले आई। प्रभारी एआरटीओ कुलवंत सिंह चौहान ने बताया कि सिपाही के पैर में फ्रैक्टर आया है, जिसका ऑपरेशन हुआ है। ट्रक की साइड से लोहे का पाइप निकला होने से हादसा हुआ है। एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर आने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed