फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Soldier beaten up in car, car rider clashed

सिपाही ने कार में मारा डंडा, कार सवार भिड़े

Fri, 07 Aug 2020 11:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Soldier beaten up in car, car rider clashed
बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान एक सिपाही ने कार रोकने के लिए उसपर डंडा मार दिया। इससे नाराज कार सवार युवकों ने हंगामा कर दिया और सिपाही से भिड़ गए। इसी बीच युवकों और सिपाही के बीच धक्कामुक्की हो गई। यह देख अन्य पुलिसकर्मियों ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

नारसन बॉर्डर पर प्रदेश में प्रवेश करने वालों को ई-पास दिखाना अनिवार्य है। इसके बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जा रहा है। लॉकडाउन के लगते ही यह प्रक्रिया बॉर्डर पर जारी है। शुक्रवार को मुजफ्फरनगर के बरला गांव निवासी दो युवक कार से नारसन क्षेत्र के गांव कुआंखेड़ी आ रहे थे। नासरन बॉर्डर पर ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही ने हाथ देकर कार रुकने का इशारा किया। जब तक कार रुकती सिपाही ने उसपर डंडा मार दिया। इस पर युवकों ने कार में डंडा मारने का विरोध किया और सिपाही से भिड़ गए। इतना ही नहीं युवकों और सिपाही के बीच धक्कामुक्की भी हुई। तभी अन्य पुलिसकर्मी मौके पर दौड़े और दोनों युवकों को पकड़ लिया। पुलिसकर्मी दोनों को कार समेत नारसन पुलिस चौकी पर ले आए। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि कार न रोकने पर सिपाही ने डंडा मार दिया था। इससे कार में स्क्रेच आ गया। इस पर युवकों ने हंगामा कर दिया। अधीनस्थों को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

युवक नहीं दिखा पाए ई-पास
कार सवार युवकों से प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने के लिए पुलिस ने ई-पास दिखाने की बात कही तो वे इधर-उधर झांकने लगे। पुलिस ने युवकों से कड़ाई से जानकारी ली तो युवकों ने बताया कि उनके पास कोई ई-पास नहीं है। वह अपनी रिश्तेदारी में आने के लिए बिना पास के ही कार लेकर निकले थे। वहीं, सूचना मिलते ही युवकों के रिश्तेदार भी पुलिस चौकी पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि मामले में सुलह के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed