फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ...so the killers outside, the secret of the murder is hidden in the house

बाहर के हैं हत्यारे तो घर में छिपा है वकील की हत्या का राज!

Fri, 11 Jun 2021 11:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
...so the killers outside, the secret of the murder is hidden in the house
रुड़की। वकील हत्याकांड के पीछे अब तक की पुलिस की जांच में दो अहम बातें सामने आई हैं। पहला, वकील की हत्या का राज परिवार वालों के बीच में छिपा है तो दूसरा, हत्या में भाड़े के शूटर शामिल हैं। ऐसे में पुलिस हत्याकांड के खुलासे के लिए आरोपियों की तलाश में वेस्ट यूपी में डेरा डाले हुए है। साथ ही स्थानीय स्तर पर भी गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुरानी तहसील निवासी वकील राव उस्मान की बुधवार देर रात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर पहली पत्नी गुलशन आरा समेत डॉ. साबिर रहमान, उसकी पत्नी मरियम निवासी, रुड़की और सैय्यद बिलाल उर्फ सैंकी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था। वकील की हत्या के पीछे पुलिस की ओर से परिवार के बीच चले आ रहे प्रॉपर्टी विवाद से जोड़कर जांच की जा रही है। जांच में पुलिस को कुछ अहम सुराग भी हाथ लगे हैं। सामने आया है कि वकील की हत्या का राज सिर्फ घर और परिवार में छिपा है। ऐसे में पुलिस हत्या के पीछे शातिर दिमाग चलाने वाले घर के सदस्यों की जांच कर रही है। इससे इतर, पुलिस को यह भी पता चला है कि हत्या वेस्ट यूपी के भाड़े के शूटरों से कराई गई है। हालांकि, अभी तक पुलिस की जांच किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है और क्राइम इन्वेस्टिगेशन यूनिटन (सीआईयू) समेत पुलिस की चार टीमें हत्या के खुलासे में जुटी हैं। एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही वकील हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

--
शुक्रवार को भी खंगाले सीसीटीवी कैमरे
पुलिस और सीआईयू की टीम ने घटनास्थल के आसपास कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे खंगाले। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की। इतना ही नहीं, वकील के रिश्तेदारों से भी जानकारी ली। साथ ही टापर डंप के जरिये घटना वाली रात घटनास्थल के आसपास चलने वाले मोबाइल की लोकेशन निकाल रही है। वकील घटना वाली रात किन-किन लोगों से मिले थे और उनके पास किसकी कॉल आई थी, इसकी भी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed