फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ...so the gang came to Roorkee to deal with bank workers

...तो रुड़की में बैंक कर्मचारियों से सौदा करने आया था गिरोह

Wed, 08 Sep 2021 12:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
...so the gang came to Roorkee to deal with bank workers
रुड़की। पुलिस ने जिस साइबर गिरोह को पकड़ा है, उसकी रुड़की में मीटिंग होनी थी। यह बात सामने आने के बाद आशंका जताई जा रही है कि गिरोह के लोग रुड़की में बैंक के कुछ कर्मचारियों से लोगों की बैंक डिटेल लेने के लिए सौदा करने आए थे। ऐसे में पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। वहीं, पुलिस बंगलूरू और दिल्ली पुलिस से लगातार संपर्क साध रही है। साथ ही गिरोह के सदस्यों को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। इसके लिए कोर्ट में पुलिस की ओर से जल्द ही प्रार्थनापत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने सोलानी पुल के पास एक बाग में जुआ खेलते साइबर ठग गिरोह के सचिन निवासी मोहल्ला अफगानन पूर्वी दीपक मेडिकल स्टोर के पास सरसावा, सहारनपुर, धूम सिंह निवासी नगला खारी कुतुबशेर सहारनपुर, अजय कुमार निवासी गली नंबर-2 लक्सर, हरिद्वार, मांगेराम निवासी तेलीपुरा, थाना सरसावा जिला सहारनपुर और लोकेंद्र निवासी ऊन पुरानी बाईपास, थाना झिंझाना जिला शामली को गिरफ्तार किया गया था। गिरोह ने पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। साथ ही पुलिस ने कार, एक लैपटॉप, पांच फोन, कई बैंकों के एटीएम कार्ड, डायरी, ब्लैंक चेक, शपथ पत्र, लेनदेन संबंधित एग्रीमेंट और रिवाल्वर लाइसेंस समेत अन्य कई दस्तावेज बरामद भी किए थे। गिरोह ने बताया था कि बैंक कर्मचारी रामस्वरूप कंडारा निवासी बीकानेर राजस्थान से वे लोगों के बैंक खाते की जानकारी लेते थे। बंगलूरू में बैठे सलीम पाशा को बैंक संबंधी जानकारी भेजते थे और वह खातों से रकम उड़ाता था। जांच में सामने आया था कि रुड़की में एक इंश्योरेंस कंपनी का कर्मचारी भी उनसे मिला है। साथ ही सामने आया था कि उनकी रुड़की में एक मीटिंग होनी थी, लेकिन मीटिंग से पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। ऐसे में पुलिस आशंका जता रही है कि गिरोह के निशाने पर रुड़की के लोगों के बैंक खाते हो सकते हैं और उनकी कुछ बैंक कर्मचारियों के साथ मीटिंग होना तय थी। मीटिंग में बैंक खातों की जानकारी लेने की एवज में सौदा तय होता। ऐसे में पुलिस ने रुड़की के बैंकों के कर्मचारियों पर भी नजरें गड़ा दी हैं। वहीं, पुलिस बंगलूरूऔर दिल्ली पुलिस से संपर्क कर कई जानकारियां जुटाने में लगी है। साथ ही गिरोह को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि रिमांड के लिए जल्द ही कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed