{"_id":"62d445c700dfa060a948b734","slug":"snehal-became-roorkee-s-topper-in-icse-roorkee-news-drn4174820195","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की में स्नेहल ने आईसीएसई 10वीं की परीक्षा में किया टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की में स्नेहल ने आईसीएसई 10वीं की परीक्षा में किया टॉप
विज्ञापन
आईसीएसई बोर्ड की 10वीं के परीक्षा परिणामों में सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट इंटर कॉलेज की स्नेहल ने रुड़की टॉप किया है। इसी स्कूल के कृश पंवार दूसरे और प्रेम सिंह तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, सेंट जोंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शगुन खुराना ने स्कूल टॉप किया है।
आईसीएसई बोर्ड के परीक्षा परिणाम में दो स्कूलों के सभी 116 छात्र उत्तीर्ण हुए। शहर में आइसीएसई बोर्ड के दो ही विद्यालय हैं। इनमें से सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट इंटर कॉलेज और दूसरा सेंट जोंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल है। लंबे समय से छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। रविवार शाम को रिजल्ट जारी होते ही छात्र इंटरनेट पर अपना परीक्षा परिणाम देखने में जुट गए। पास होने पर सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी। दोनों स्कूलों में अध्ययनरत सभी 116 छात्र पास हो गए।
सेवेंथ डे के वाइस प्रिंसिपल फिलीप चंद ने बताया कि उनके विद्यालय की स्नेहल ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर रुड़की व स्कूल टॉप किया है। उनके विद्यालय के ही कृश पंवार 94 प्रतिशत अंक हासिल कर सेकेंड टॉपर रहे हैं। प्रेम सिंह ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त रुड़की में तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि विद्यालय में अध्ययनरत 73 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं दूसरी ओर, सेंट जोंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक कैनथ सैमुअल ने बताया कि उनके स्कूल में शगुन खुराना ने स्कूल टॉप किया है। शगुन ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल में सेकेंड टॉपर रही छवि ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। सेंट जोंस स्कूल में भी पंजीकृत सभी 43 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं।