{"_id":"6160612f8ebc3eb34b140661","slug":"smart-vending-zones-will-be-built-at-two-places-in-the-city-roorkee-news-drn3928045159","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में दो जगहों पर बनाए जाएंगे स्मार्ट वेंडिंग जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में दो जगहों पर बनाए जाएंगे स्मार्ट वेंडिंग जोन
रुड़की नगर निगम सभागार में आयोजित टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक में मौजूद मेयर गौरव गोयल, एएसडीएम, स?
- फोटो : ROORKEE
Link Copied
स्मार्ट वेंडिंग जोन स्थापित करने के लिए नगर निगम की ओर से शुक्रवार को टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान दो जगहों पर वेंडिंग जोन बनाने पर सहमति दी गई। जानकारी दी गई कि विभिन्न संस्थाएं आगामी 16 अक्तूबर को वेंडिंग जोन का मॉडल व्यापारियों को दिखाएंगी।
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से स्मार्ट वेंडिंग जोन बनाने के लिए नगर निगम सभागार में निगम अधिकारियों एवं व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें विचार-विमर्श के बाद तय किया गया कि नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत छह वेंडिंग जोन चिन्हित हैं। इनमें से दो वेंडिंग जोन नगर निगम पुल से बीएसएनल कार्यालय तक एवं गणेशपुर से रेलवे स्टेशन तक स्मार्ट वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे। इस पर सहमति व्यक्त की गई। साथ ही स्मार्ट वेंडिंग जोन बनाने के लिए बुलाई गई संस्थाओं से वार्ता की गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि संबंधित संस्थाएं 16 अक्तूबर को कार्ट के नमूने को विशेष उल्लेख के साथ फेरी व्यवसायियों को दिखाएंगी। बैठक में मेयर गौरव गोयल, अपर उपजिलाधिकारी विजय कुमार, नगर आयुक्त नूपुर वर्मा, सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट और व्यापारी नेता संजय अरोड़ा ने वेंडिंग जोन बनाए जाने पर चर्चा की। इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त एसपी गुप्ता, आशुतोष गोसाई, अंकित कंडारी, संजय संत, विनोद कुमार, संजय, अफजाल एवं ब्रांड एंबेसडर अंजुम गौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।