फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Small light will be celebrated today, Zaireen will gather

आज मनाई जाएगी छोटी रोशनी, उमड़ेंगे जायरीन

Wed, 28 Oct 2020 11:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Small light will be celebrated today, Zaireen will gather
कलियर में उर्स को लेकर सजी प्रसाद की दुकानें। - फोटो : ROORKEE
साबिर पाक के 752वें सालाना उर्स में बृहस्पतिवार को हजरत गौस पाक रहमतुल्लाह अलैहि की छोटी रोशनी मनाई जाएगी। इस रस्म में बड़ी संख्या में जायरीनों के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

छोटी रोशनी मनाने के लिए अकीदतमंद साबिर पाक की दरगाह पर मत्था टेककर मन्नतें मांगेंगे। जायरीनों के लिए छोटी रोशनी का विशेष महत्व है। बताया जाता है कि हजरत गौस पाक का नाम अब्दुल कादिर जीलानी भी हैं। उनका जन्म इराक के जीलान में हुआ था। तालीम हासिल करने के बाद वह जीलान चले गए और वहीं पर बड़े होकर बच्चों को पढ़ाना शुरू कर दिया। हजरत साबिर पाक उनकी चौथी पीढ़ी में से थे, जोकि उनके परपोते हैं। गौस पाक के 11 नाम होने के कारण उनके इस्लामी कैलेंडर के अनुसार हर माह की 11 तारीख को 11वीं शरीफ मनाई जाती है। साबिर पाक के उर्स के मौके पर 11 रबीउल अव्वल को गौस पाक रहमतुल्लाह अलैहि की छोटी रोशनी की रस्म अदा की जाएगी। छोटी रोशनी रस्म में सज्जादा नशीन शाह मंसूर ऐजाज साबरी एवं शाह अली ऐजाज साबरी सहित आदि अकीदतमंद शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

सालाना उर्स में बढ़ने लगी है रौनक
पिरान कलियर। साबिर पाक के सालाना उर्स में रौनक बढ़ने लगी है। उर्स अपनी रंग पर पहुंचता जा रहा है। दुकानदारों ने साबिर पाक के उर्स में दरगाह में पेश होने वाली चादरें, फूल, इलायची दाना, सोहन हलवा आदि की दुकानें सजानी शुरू कर दी है। दुकानदार अपनी दुकानों में जायरीनों को आकर्षित करने के लिए उन्हें नई चादरों और खूबसूरत गुलाब के फूलों से सजा रहे हैं। वैसे तो फूल, चादर, इलायची दाना एवं सोहन हलवा बेचने का ठेका दरगाह से ठेकेदार नीलामी में छुड़ाते हैं। ठेकेदार ही चादर और फूल बेच सकते हैं, लेकिन उर्स के दौरान चांद की एक तारीख से 20 तारीख तक कोई भी चादर, फूल एवं इलायची दाना बेच सकता है। उर्स में जगह-जगह चादर फूल की दुकानें सजने लगी हैं। जायरीन दुकानदारों से चादरें, फूल, अगरबत्ती दुकानों से लेकर दरगाह में पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed