{"_id":"6824e13d668574e5120bf4c4","slug":"small-businessman-drowned-in-ganganahar-while-going-to-take-out-his-shoe-which-fell-in-water-roorkee-news-c-5-1-drn1027-690514-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पानी में गिरा जूता निकालने गया लघु व्यापारी गंगनहर में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पानी में गिरा जूता निकालने गया लघु व्यापारी गंगनहर में डूबा
विज्ञापन
गंगा में गिरे जूते को पकड़ने गया लघु व्यापारी गंगनहर में डूबकर लापता हो गया। घटना की खबर परिजनों को लगी तो कोहराम मच गया। देर शाम तक लद्यु व्यापारी की गंगनहर में तलाश जारी रही।
रुड़की कोतवाली क्षेत्र के भंगेड़ी महावतपुर निवासी मुंतजिर (53) बुध बाजार में जूते की दुकान लगाने गए थे। इस बीच उन्होंने डिस्प्ले के लिए जूते को बाउंड्री वॉल पर रखा था। तभी एक जूता गंगनहर में गिर गया। उसको पकड़ने के लिए वह भी गंगनहर की सीढि़यों के पास गए। तभी संतुलन बिगड़ और वह पानी में गिरकर तेज बहाव में बहने लगे।
शोर शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर भी पहुंचे। वहीं जलवीर मोनू ने भी मुंतजिर को बचाने के लिए गंगनहर में छलांग लगाई लेकिन वह डूबकर लापता हो गए। आकस्मिक घटना की सूचना जैसे ही अन्य लघु व्यापारियों को भी लगी तो उनमें भी हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे। आकस्मिक घटना से परिवार भी गमजदा है। इंस्पेक्टर मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि सोलानी पार्क के पास साप्ताहिक बाजार में एक लघु व्यापारी के साथ हुई दुर्घटना के बारे में सूचना मिली है। पुलिस और पीड़ित परिवार की ओर से लापता की तलाश जारी है।