फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Six lakhs cheated from mother and son by luring cheap gold

सस्ते सोने का लालच देकर मां-बेटे से छह लाख की ठगी

Tue, 14 Jun 2022 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
Six lakhs cheated from mother and son by luring cheap gold
रुड़की गंगनहर कोतवाली में इंस्पेक्टर को जानकारी देती ठगी की पीड़ित महिला। - फोटो : ROORKEE
सस्ता सोना खरीदने का लालच मां-बेटे को भारी पड़ गया। ठगों ने मां-बेटे को सस्ता सोना बेचने का झांसा देकर लाखों की ठगी कर ली और फरार हो गए। तहरीर पर पुलिस ठगों की तलाश में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे और ठगों के मोबाइल की कॉल डिटेल व लोकेशन खंगाल रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित साउथ सिविल लाइंस निवासी सविता और उनके बेटे पारस ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को बताया कि कुछ दिन पूर्व उनके घर पर दो लोग आए थे। दोनों ने बताया कि उनके पास सोना है और वह सस्ते दाम में बेच रहे हैं। इस पर उन्होंने सोना देखा और उसे चेक किया तो वह असली निकला। इस पर दोनों ने बताया कि वह कुछ दिन बाद और सोना लेकर आएंगे। दोनों लोग पारस का मोबाइल नंबर लेकर चले गए। मंगलवार को पारस के मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने सोना बेचने की बात कही। साथ ही बताया कि उनके पास करीब छह लाख की कीमत का सोना है। सोना खरीदना है तो वह पैसे लेकर रामपुर चुंगी पर आ जाएं। झांसे में आकर पारस अपनी मां को साथ लेकर रामपुर चुंगी पर पहुंचा। वहां पर दोनों लोगों के साथ एक महिला से मुलाकात हुई। तीनों ने उन्हें सोना दिखाया। इसके बाद पैसे की मांग की। पारस ने साढ़े पांच लाख रुपये होने की बात कही। इस पर उन्होंने पूरी रकम देने के बाद ही सोना बिक्री करने की बात कही। पारस ने 50 हजार की कीमत की गले में पड़ी सोने की चेन और साढ़े पांच लाख रुपये दे दिए। इस बीच तीनों ने एक दुकान पर सोना रखे होने की बात कही। इसके बाद तीनों वहां से चले गए। काफी देर बाद भी तीनों नहीं आए तो मां-बेटे को ठगी का अहसास हुआ। पारस ने उनके नंबर पर कॉल की तो वह बंद आया। इस पर दोनों मां-बेटे गंगनहर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक करके मोबाइल की लोकेशन खंगाली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed