फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Six arrested including Congress leader in two-faced snake smuggling

दो मुंहे सांप की तस्करी में कांग्रेस नेता समेत छह दोबोचे

Thu, 10 Mar 2022 08:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 08:19 PM IST
विज्ञापन
Six arrested including Congress leader in two-faced snake smuggling
पुलिस ने एक बोलेरो से कांग्रेस नेता समेत छह लोगों को दो मुंहे के सांप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सांप को तंत्रमंत्र के लिए कलियर ले जा रहे थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। सांप को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस सभी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को बुधवार देर रात सूचना मिली थी कि एक बोलेरो में कुछ लोग जिला शामली से एक दो मुंहे सांप को लेकर कलियर की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने सोलानी पार्क के पास गंगनहर पटरी पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने एक बोलेरो को रोक लिया और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक प्लास्टिक के कट्टे से दुर्लभ प्रजाति का दो मुंह वाला सांप बरामद हुआ। पुलिस गाड़ी में सवार सभी लोगों को सांप के साथ कोतवाली ले आई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने सांप शामली निवासी दो लोगों से एक लाख रुपये में खरीदा था। वह सांप को लेकर कलियर जा रहे थे। यहां तंत्रमंत्र करके वह जमीन में गड़े धन को निकालने में सांप का प्रयोग करने वाले थे। किसी ने बताया था कलियर में एक व्यक्ति है जो दो मुंह वाले सांप से जमीन में गड़े हुए धन की जानकारी देता है लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सांप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब तीन करोड़ है। सांप सैंड बोआ प्रजाति का है। सांप का वजन चार किलो 600 ग्राम है और एक मीटर लंबाई है। इस प्रजाति के सांप का इस्तेमाल कैंसर समेत कई दवाओं के बनाने में होता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इन सांपों की बड़ी मांग है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान नाजिम, ताहिर, फकरुद्दीन जावेद निवासी नैनपुर, लक्सर, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव दीपक सैनी और वीरेंद्र निवासी निरंजनपुर, लक्सर के रूप में हुई है। सभी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में भी पकड़े जा चुके हैं तस्कर
रुड़की में दो मुंहे सांप के पकड़ने जाने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी तस्कर पकड़े जा चुके हैं। उनके पास से करीब 18 लाख रुपये की नकदी भी बरामद हुई थी। अब एक बार फिर पुलिस ने सांप तस्करों को पकड़कर बड़ा खुलासा किया है।

दुधवा टाइगर रिजर्व में मिला है ये सांप
रुड़की रेंजर मयंक गर्ग ने बताया कि दुधवा टाइगर रिजर्व रेड सैंड बोआ प्रजाति के सांपों का गढ़ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस प्रजाति के सांप की बड़ी कीमत मिलती है। इस सांप का प्रयोग अधिकतर दवाएं बनाने में किया जाता है। लोग इस सांप की अधिक तस्करी करते हैं। उन्होंने बताया कि यह सांप मिट्टी खाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed