{"_id":"61cf18d8249ac126230e470f","slug":"shop-locks-broken-in-night-curfew-tempo-drivers-called-police-while-loading-goods-roorkee-news-drn4003554163","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइट कर्फ्यू में चोरी का प्रयास, सामान से भरे टेंपो पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाइट कर्फ्यू में चोरी का प्रयास, सामान से भरे टेंपो पकड़े
विज्ञापन
रुड़की स्थित सौत बी पुलिस चौकी में पकड़े गए चोरी के सामान से भरे टेंपो।
- फोटो : ROORKEE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाइट कर्फ्यू में चोरों ने एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान के ताले तोड़ डाले और सामान किराये के तीन टेंपो में भर लिया। इस बीच टेंपो चालकों को शक हुआ तो उन्होंने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर चोर भाग निकले। वहीं, पुलिस ने सामान कब्जे में ले लिया है। दुकान स्वामी की ओर से दो नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित पहाड़ी बाजार में यशपाल सिंह की राज इलेक्ट्रॉनिक के नाम से दुकान है। बृहस्पतिवार देर शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए। नाइट कर्फ्यू में रात करीब 12.30 बजे कुछ लोगों ने उनकी दुकान के ताले तोड़ दिए और सामान लादने के लिए तीन टेंपो को किराये पर बुला लिया। इसके बाद वह आननफानन दुकान का सामान टेंपो में भरने लगे। साथ ही एक व्यक्ति दुकान के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे को ढकने के लिए कपड़ा लगाने लगा। इस पर टेंपो चालकों को शक हुआ तो उन्होंने सूचना पुलिस को दी।
कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची तो चोर मौके पाकर भाग निकले। पुलिस सामान से भरे तीनों टेंपो सोत बी पुलिस चौकी ले आई। साथ ही घटना की जानकारी दुकान स्वामी को दी। दुकान स्वामी ने बताया कि दुकान पर कब्जे को लेकर कुछ लोगों से उनका विवाद चल रहा है। वही लोग दुकान पर कब्जा करने के लिए ताले तोड़कर सामान ले जा रहे थे। दुकान स्वामी ने दो नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। साथ ही नामजद लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
टेंपो चालकों की सूझबूझ काम आई
दुकान से सामान भरते लोगों को देख टेंपो चालक सारा माजरा समझ गए और उन्होंने बाजार में घूम रहे चौकीदार से पुलिस का फोन नंबर लिया। इसके बाद गुपचुप तरीके से पुलिस को घटना की जानकारी दी। चालकों की सूझबूझ से चोरी की घटना बच गई। पुलिस ने टेंपो चालकों की पीठ थपथपाई है।