{"_id":"579263214f1c1bc148c4bf41","slug":"shiv-devotees-on-canal-road-traffic-jam-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरी पर भोलों का रैला, शहर के चौराहे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरी पर भोलों का रैला, शहर के चौराहे जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 22 Jul 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
कांवड़ पटरी से गुजरते कांवड़िए
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिसकर्मियों की मशक्कत के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिली। बम-बम भोले के जयकारों के बीच गुजरते कांवड़ियों को चौराहों पर रोकने और वाहनों को निकालने के लिए दिनभर रस्सा-कसी होती रही। इसके आगे पुलिस की भारी भरकम व्यवस्था भी बोनी नजर आई।
विज्ञापन
पंचक लगने से पहले हरिद्वार से बड़ी संख्या में कांवड़िए जल भरकर अपने-अपने गंतव्य को रवाना हुए तो शुक्रवार सुबह से रुड़की में चारों तरफ जाम लग गया। सबसे ज्यादा परेशानी सिविल लाइंस स्थित चंद्रशेखर चौक और नगर निगम के पुल पर हुई। यहां से होकर गुजर रही पटरी पर भारी जाम लगा रहा। चारों तरफ से आने वाले वाहनों और कांवड़ियों को निकालने में पुलिसकर्मियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। लेकिन राहत नहीं मिली। पुलों पर फंसे वाहन भी रेंग-रेंगकर चलते नजर आए तो कभी जहां के तहां खड़े हो जा रहे थे। यही हाल गणेशपुर पुल पर देखने को मिला। अब प्रशासन को इस बात का डर सताने लग गया है कि पंचक समाप्ति के बाद उमड़ने वाली कांवड़ियों की भीड़ को कैसे नियंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन