फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Shekhpuri echoed with the sound of bullets, one arrested with pistol

Roorkee News: गोलियां की तड़तड़ाहट से गूंजा शेखपुरी, तमंचे के साथ एक गिरफ्तार

Mon, 05 May 2025 12:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Shekhpuri echoed with the sound of bullets, one arrested with pistol
नगर का शेखपुरी इलाका शनिवार देर रात गोलियां की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। फैक्टरी श्रमिकों के धरनास्थल के निकट गोलियां चलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। आननफानन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की पूछताछ में दो पक्षों के बीच कहासुनी को लेकर फायरिंग की बात सामने आई। पुलिस ने एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उससे तमंचा बरामद कर लिया है। शनिवार की देर रात करीब 11 बजे शेखपुरी गांव के पास गोलियां चलने की सूचना मिली थी। इसी गली में टायर फैक्टरी के श्रमिक भी अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। धरनास्थल के पास गोली चलने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर बाजार चौकी प्रभारी विपिन कुमार, उपनिरीक्षक आशीष भट्ट, कांस्टेबल ध्वजवीर सिंह, मोहित खंतवाल, अरुण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने धरनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों से जानकारी की। गली में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखने पर यहां एक युवक तमंचा लेकर कुछ युवकों के पीछे दौड़ता नजर आया। साथ ही युवक को पकड़ने के लिए भी कुछ लोग उसके पीछे दौड़ते नजर आए। युवक की पहचान कर पुलिस उसके घर पहुंची। पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम हरविंद्र निवासी लक्सर बताया।
विज्ञापन

उसने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के महेश्वरी गांव निवासी गुरताज व सहज सिंह के साथ उसकी कहासुनी हुई थी। आरोपी रात के समय उसके घर के बाहर आए थे। वहां उनके बीच नोकझोंक हुई। इस पर उसने आवेश में आकर उनके पीछे दौड़ते हुए फायरिंग की। इस दौरान उसके परिजन पीछे से मौके पर आए और उसे पकड़कर वापस घर में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




चौकी प्रभारी ने विपिन कुमार ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर उसके घर में छिपाकर रखा गया तमंचा बरामद कर लिया गया है। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि चौकी प्रभारी की ओर से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed