{"_id":"68c7062d292546e92a05733d","slug":"shameful-newborn-found-thrown-in-an-empty-plot-outside-the-population-roorkee-news-c-5-1-gkp1010-788631-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मसार : आबादी से बाहर खाली प्लॉट में फेंका मिला नवजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मसार : आबादी से बाहर खाली प्लॉट में फेंका मिला नवजात
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलौर। मंगलौर में ममता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। एक महिला नवजात शिशु को बोरी में लपेटकर आबादी के पास खाली प्लाॅट में फेंककर चली गई। प्लाट में खेलने गए बच्चों ने नवजात की किलकारी सुन शोर मचा दिया। जिस पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस नवजात को सीएचसी ले गई। चिकित्सक ने शिशु को हरिद्वार स्थित अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस नवजात को फेंकने वाली महिला की तलाश कर रही है।मंगलौर के मोहल्ला पठानपुरा में कुछ बच्चे रविवार को दोपहर बाद खाली प्लॉट में खेल रहे थे। बताया गया है कि इसी दौरान प्लॉट में खेल रहे बच्चों को एक बोरी से नवजात शिशु की किलकारी सुनाई दी। जिस पर बच्चों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कपड़ों से लिपटे नवजात को बोरी से निकाला। नवजात की सांसें चल रही थी। पुलिस ने शिशु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने नवजात को उपचार के लिए हरिद्वार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। आशंका जताई जा रही है कि किसी युवती ने लोकलाज के भय से नवजात को जन्म देने के बाद प्लॉट में फेंका है। कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी बलबीर सिंह डोबाल ने बताया कि नवजात को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि नवजात का मिलने से कुछ घंटों पहले ही जन्म हुआ है। उन्होंने बताया कि नवजात को फेंकने वाली महिला को तलाश की जा रही है।