फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Serious investigation will expose the truth

गंभीरता से हो जांच तो उजागर होंगे कई बड़े खुलासे

Sat, 25 Sep 2021 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Serious investigation will expose the truth
रुड़की। बिना टेंडर और ठेका जारी किए वसूली जा रही तहबाजारी की गंभीरता से जांच हो तो कई अहम खुलासे हो सकते हैं। शनिवार को इस मामले में नगर निगम को एक लिखित शिकायत भी मिली। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में जांच कमेटी का भी गठन हो सकता है। दूसरी ओर, सूत्रों के अनुसार वसूली कर रहे कर्मचारी थोड़ी-बहुत रकम रिकॉर्ड में दिखाने के लिए जमा करा रहे हैं, लेकिन यह वास्तविक रकम के मुकाबले ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। फिलहाल अधिकारियों ने अपने स्तर से मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रुड़की नगर निगम क्षेत्र में अधिकृत और अनाधिकृत रूप से तीन हजार से अधिक रेहड़ी-ठेली वाले कारोबार करते हैं। इनसे करीब एक साल या इससे ज्यादा समय से पांच-पांच और दस-दस रुपये की वसूली की जा रही है। साथ ही नगर निगम की तहबाजारी की रसीद भी दी जा रही है। इसके अलावा शहर में लोडिंग और अनलोडिंग के एवज में प्रति वाहन 50 से 100 रुपये भी वसूले जाने की शिकायत है जबकि अधिकारियों का कहना है कि नगर निगम की ओर से तहबाजारी के लिए न तो कोई टेंडर जारी किया गया है और न ही कोई ठेका छोड़ा गया है। इसे लेकर अमर उजाला में शुक्रवार के अंक में खबर प्रकाशित किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर हलचल तेज हो गई।
विज्ञापन

शनिवार को इस मामले में एक व्यक्ति ने लिखित शिकायत भी नगर निगम में दर्ज कराई। माना जा रहा है कि जल्द इस मामले में जांच कमेटी का गठन किया जा सकता है। फिलहाल अधिकारियों ने अपने स्तर से जांच शुरू कर दी है। वहीं, सूत्रों से जानकारी मिली है कि नगर निगम के कुछ कर्मचारियों की ओर से वसूली की जा रही है। इन कर्मचारियों की ओर से नगर निगम में रकम जमा कराई जाती है, लेकिन यह रोजाना तीन हजार वेंडरों से ली जा रही रकम के मुकाबले बहुत कम है। ऐसे में इस मामले की गंभीरता से जांच तो कई अहम खुलासे हो सकते हैं। इस बाबत सहायक नगर आयुक्त एसके गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इस संबंध में और जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed