{"_id":"6102ed8f8ebc3e58794b0233","slug":"send-back-the-kanwariyas-coming-to-the-railway-station-roorkee-news-drn385958822","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉर्डरों से पुलिस ने लौटाए सात सौ वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉर्डरों से पुलिस ने लौटाए सात सौ वाहन
विज्ञापन
रुड़की में कांवड़ मेला को लेकर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करती एएसपी डा. विशाखा भदाने।
- फोटो : ROORKEE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। कांवड़ यात्रा स्थगित होने के बाद बॉर्डर से लेकर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों से पहुंचने वाले यात्रियों पर भी पुलिस की पैनी नजर है। पुलिस कांवड़ लेने आने वाले लोगों को रेलवे स्टेशन से ही वापस भेज रही है। उधर, बृहस्पतिवार को पुलिस ने बॉर्डर से करीब साढ़े सात सौ वाहनों को वापस भेजा।
बृहस्पतिवार को एएसपी डॉ. विशाखा भदाणे रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंची और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधीनस्थों को रेलवे स्टेशन पर हर यात्री की चेकिंग और कोरोना जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही 72 घंटे की नेगेटिव आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट चेक करने के निर्देश दिए। इसके अलावा ट्रेन से रुड़की रेलवे स्टेशन पर कांवड़ लेने आने वालों को वापस भेजने के निर्देश दिए। इस दौरान जीआरपी पुलिस चौकी इंचार्ज ममता गोला आदि मौजूद रहे।
उधर, बृहस्पतिवार को नारसन बॉर्डर से पुलिस ने तीन सौ से अधिक वाहन वापस लौटाए। इसी प्रकार भगवानपुर क्षेत्र के मंडावर और काली नदी चेकपोस्ट पर पुलिस का सख्त पहरा है। एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि मंडावर चेकपोस्ट से 120, काली नदी चेकपोस्ट से 70 और तेज्जूपुर चेकपोस्ट से 17 वाहनों को वापस लौटाया गया है। इसके साथ ही खानपुर क्षेत्र के बॉर्डरों पर भी पुलिस का सख्त पहरा है। एसओ अभिनव शर्मा ने बताया कि करीब डेढ़ से अधिक वाहनों को वापस लौटाया गया है। उधर, गोकुलपुर और झबरेड़ा सहारनपुर मार्ग और गांव बीरपुर में सीमा पुलिस चौकी पर पुलिस रोककर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार का कहना है कि सभी गाड़ियों को चेकिंग करने के बाद वापस भेजा जा रहा है। बृहस्पतिवार को लगभग 90 गाड़ियां वापस भेजी गई हैं।