फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Selfishness causing humans to drift away from nature

स्वार्थ और लोभ के कारण प्रकृति से दूर हो रहा मनुष्य : महेंद्र

Sun, 04 Jan 2026 05:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sun, 04 Jan 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
Selfishness causing humans to drift away from nature
खानपुर। ग्राम हस्तमोली में चल रहे नेशनल कन्या इंटर कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के चौथे दिन वन क्षेत्राधिकारी लक्सर महेंद्र कुमार ने कहा कि स्वार्थी और सुविधा भोगी जीवनशैली के कारण मनुष्य प्रकृति से दूर होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि मानव की लोभवृत्ति के चलते प्रकृति का अत्यधिक दोहन हुआ है जिससे पर्यावरणीय समस्याएं लगातार गंभीर हो रही हैं। इस अवसर पर वन दरोगा पंकज ने कहा कि वायु, जल और ध्वनि प्रदूषण मानव स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहे हैं। उन्होंने पर्यावरण विनाश रोकने के लिए जीवनशैली में बुनियादी बदलाव की आवश्यकता बताई। स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवी छात्राओं अमृता, प्रेमणा, दीपांशी, बिंदिया और सारिका सैनी ने ग्राम हस्तमोली में स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरूक किया। टोली नायिकाओं खुशी, दीपांशी, नौरती, अवनी, अंशिका भारद्वाज, मुस्कान और कामनी ने एनएसएस बी-प्रमाण पत्र परीक्षा की प्रश्नोत्तरी का संचालन किया। वहीं स्वयंसेवियों प्राची, वंशिका, नीशू, सारिका, प्रिया, अमृता, उपासना, सपना और आस्था ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम अधिकारी मीनू यादव, विशाल भाटी, ओमपाल सिंह, अशोक कुमार, सुंदर, राजेश, बृजपाल, कैंप कमांडर राधिका, नैना और सोरन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed