फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Schools from class one to nine will open today

आज खुलेंगे कक्षा एक से नौवीं के स्कूल

Sun, 06 Feb 2022 09:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Schools from class one to nine will open today
करीब एक महीने के इंतजार के बाद कक्षा एक से नौवीं तक के स्कूलों में आज फिर चहल-पहल दिखाई देगी। सरकार की नई एसओपी के तहत स्कूल प्रबंधकों ने सभी तैयारी के साथ स्कूलों को खोलने की तैयारी कर ली है। स्कूलों में बच्चों को मास्क पहनने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा और हाथों को सैनिटाइज कराया जाएगा। वहीं एक दिन पहले यानी रविवार को सभी निजी और सरकारी स्कूलों को सैनिटाइज करा दिया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश में दिसंबर में सर्दियों की छुट्टियां शुरू हुई थीं। इसके बाद 10 जनवरी से स्कूलों को निर्धारित समय पर खोला जाना था। इसी बीच कोरोना ने पैर पसारने शुरू कर दिए। ऐसे में प्रशासन ने पहले छोटी कक्षाओं को बंद किया और उसके बाद सभी स्कूलों को 31 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया था। इसके बाद कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाएं शुरू होने को लेकर एसओपी जारी कर दी थी। वहीं सात फरवरी यानी सोमवार से कक्षा एक से नौवीं तक के सभी निजी और सरकारी स्कूल खोले जाने के आदेश जारी किए गए हैं। आदेश जारी होने के बाद स्कूलों को खोलने को लेकर स्कूल प्रबंधकों ने एक दिन पहले यानी रविवार को ही तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्कूल की कक्षाएं पूरी तरह से सैनिटाइज करवा दी गई हैं। कक्षा में सीटों को भी शारीरिक दूरी के नियम के अनुसार लगाया गया है। एहतियातन स्कूल में छात्र-छात्राओं को बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से छात्र-छात्राओं को अपने घर से ही गर्म पानी लाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी सुबोध मलिक ने बताया कि एक दिन पहले ही सभी को कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। हर कक्षा में सैनिटाइजर और मास्क की व्यवस्था अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed