{"_id":"66fc47fa249c5c022c040a34","slug":"school-directors-son-studying-in-london-cheated-of-rs-4132-lakh-roorkee-news-c-5-1-drn1027-515535-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: स्कूल निदेशक के लंदन में पढ़ाई कर रहे बेटे से 41.32 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: स्कूल निदेशक के लंदन में पढ़ाई कर रहे बेटे से 41.32 लाख की ठगी
विज्ञापन
विदेश में पढ़ाई कर रहे पब्लिक स्कूल के निदेशक से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित न्यू नेहरू नगर निवासी जहीर अहमद ने पुलिस को बताया कि वह दून पब्लिक स्कूल के निदेशक हैं। उनका बेटा अब्दुला लंदन में पढ़ाई कर रहा है। कुछ साल पहले उनके बेटे की जान पहचान मोहम्मद शोएब निवासी गांव रामपुर से हुई थी। आरोप लगाया कि शोएब ने अपने साथियों के साथ मिलकर बेटे को ऑनलाइन ट्रेडिंग करने का लालच दिया था। साथ ही उक्त लोगों ने बेटे से 41.32 लाख रुपये हड़प लिए।
आरोप है कि अब उक्त लोग 50 लाख रुपये की और मांग कर रहे हैं। इसके लिए वह लगातार दबाव बना रहे हैं। इसकी जानकारी बेटे ने उन्हें दी थी। इसे लेकर उन्होंने उक्त लोगों से विरोध किया था। आरोप है कि 26 सितंबर की रात शोएब पक्ष ने घर में घुसकर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर साकिब, शोएब, भूरा, सुहैल, शाहरुख, मतलूब, आकिब और मोनिस निवासी गांव रामपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।